Darbhanga News: मनीगाछी:10 दिवसीय मां दुर्गा की आराधना शुरू – Hindustan

Darbhanga News: पवन झा,मनीगाछी। वेद मंत्रोच्चार के साथ घरों एवं पूजा पंडालों व भगवती मंदिरों में कलश स्थापन के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना रविवार को शुरू होने से प्रखंड क्षेत्र के गांवों का वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर शक्तिपीठ के रूप में मान्यता प्राप्त मां बाणेश्वरी भगवती स्थान भंडारिसम एवं छिन्नमस्तिका भगवती स्थान धरमपुर उजान में जहां विशेष पूजा अर्चना की जा रही हैं वहीं नेहरा, सकरी (ब्रह्मपुर), पैठान कबई, कायस्थ कबई, मनीगाछी, बाजितपुर सहित अन्य गांवों में भगवती दुर्गा की प्रतिमाएं बनाकर विशेष पूजा-अर्चना पूर्व की भांति की जा रही है। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई।

गांवों की पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं तथा रंग बिरंगी रौशनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भजन-कीर्तन एवं भागवत कथा का प्रवचन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर नेहरा सहित कई गांवों में पूजा समिति द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। नेहरा महावीर जी स्थान से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव स्थित मंदिर वाली पोखर पर पहुंची।वहां पं. कृष्णानंद झा ने वेदों मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कराते हुए यजमान सुरेन्द्र चौधरी सहित कलश शोभायात्रा में शामिल सभी 251 कन्याओं के कलश में गंगाजल भरवाया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News