पावर प्लांट और सौर ऊर्जा के लिए कोल इंडिया को चाहिए अनुभवी पेशेवर – Hindustan

कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया एक अनुसूची ए महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम है। विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी और देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट नियोक्ताओं में से एक अब गैर कोयला क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। कोयला आधारित पावर प्लांट, सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए पहली बार कंपनी ने जीएम स्तर के अनुभवी पेशेवरों के लिए वैकेंसी जारी की है। फिलवक्त वैकेंसी कम है, लेकिन संकेत यह दिया गया है कि अब गैर कोयला क्षेत्र भी कोल इंडिया के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। कोल इंडिया की ओर से बताया गया है कि तापीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, पंप स्टोरेज, सतही कोयला गैसीकरण, महत्वपूर्ण खनिज और रणनीतिक ऊर्जा क्षेत्रों में एक महत्वाकांक्षी विविधीकरण रणनीति पर कंपनी काम कर रही है, जो राष्ट्रीय ऊर्जा आवश्यकताओं और दीर्घकालिक स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप है।
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कोल इंडिया ने पहले ही पर्याप्त सौर ऊर्जा क्षमताएं स्थापित कर ली हैं और देश में बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की हैं। कंपनी ने सौर, पवन और पंप स्टोरेज परियोजनाओं के विकास के लिए रणनीतिक सहयोग भी शुरू किया है और आनेवाले वर्षों में अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार करने का लक्ष्य है।
संकेत दिया गया है कि कोल इंडिया बड़े पैमाने पर कोयला आधारित तापीय ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन से तापीय ऊर्जा क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है, जिसके लिए इंजीनियरिंग एकीकरण, ईपीसी समन्वय, परियोजना निष्पादन, तकनीकी-वाणिज्यिक प्रबंधन, नियामक इंटरफेस और विद्युत निकासी प्रणालियों में उच्च विशेषज्ञता वाले पेशेवरों की दरकार है। संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और इन रणनीतिक विविधीकरण पहलों के लिए एक मजबूत नेतृत्व और निष्पादन ढांचा तैयार करने के लिए कोल इंडिया नवीकरणीय और तापीय क्षेत्रों में अनुभवी, गतिशील और परिणाम-उन्मुख पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित की है। कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी मुकम्मल जानकारी दी गई है। यह भर्ती भारत के विकसित होते ऊर्जा परिदृश्य में योगदान करने का अनूठा अवसर है। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा संगठनों में से एक के साथ जुड़ने का अवसर भी देती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News