Chatra News: भाजपा चतरा जिला संगठन की बैठक संपन्न – Hindustan

Chatra News: भाजपा चतरा जिला संगठन की बैठक संपन्न भाजपा चतरा जिला संगठन की बैठक संपन्न

मन की बात और सेवा संकल्प अभियान की हुई समीक्षा

चतरा संवाददाता

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। संचालन जिला महामंत्री कपिल पासवान ने किया। बैठक में जिला संगठन की गतिविधियों, मन की बात कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ सत्यापन को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिन मंडलों में शत-प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम का श्रवण किया गया, वहां के मंडल अध्यक्षों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी गई। साथ ही जिन बूथों पर कार्यक्रम का श्रवण नहीं हो पाया, वहां आगामी मन की बात कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की विशेष समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत शेष बचे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला नेतृत्व ने अभियान के सभी निर्धारित कार्यक्रमों को सक्रियता और समन्वय के साथ पूरा करने पर जोर दिया। संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ सत्यापन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी मंडल अध्यक्षों एवं संबंधित पदाधिकारियों को 20 अक्टूबर के बाद बूथों का सत्यापन कार्य पूरा कर बूथ कमेटियों की सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं संगठन के अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में गति लाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया गया।

फोटो11 अक्टूबर चतरा 19- बैठक में शामिल भाजपाई

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News