Feedback
दिल्ली-NCR में वीकेंड के बाद पहले दिन यानि सोमवार की शुरूआत झमाझम बारिश के साथ हुई हैं. बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिजा में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है.
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है. रविवार शाम से ही एनसीआर में तेज हवाएं चल रही थी.
सोमवार तड़के तेज गरज और चमक के साथ दिल्ली नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई जिसके बाद मौसम काफी सुहाना हो गया और कई जगहों पर जलभराव भी हो गया. वहीं, दिल्ली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों-कनॉट प्लेस और कालकाजी मंदिर के आसपास बादल जमकर बरसे।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई थी. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवाजाही में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
#WATCH | Delhi: Rainfall triggers waterlogging in the Jhandewalan Temple area. https://t.co/XV1ifk65c4
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर में हुई इस बारिश से आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पूरे एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू