धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लिया, अब ज्ञानेश कुमार के मामले में मत पड़ो; CJP से बोले मंत्री – Hindustan

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सीजेपी को छात्रों के लिए प्रदर्शन करना चाहिए। वहीं, उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से बुलाए गए प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं कि अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

आठवले ने रविवार को कहा कि सीजेपी के लिए आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी वालों को मेरा कहना है कि आपकी पार्टी स्थापित हुई थी नीट एग्जाम में जो पेपर लीक हुई थी, उसके लिए आपकी पार्टी स्थापित हुई थी। आपने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा, मोदी जी इस्तीफा ले लिया और सारी मांगें आपकी पूरी कर दीं। अब ज्ञानेश कुमार के इस मामले में पड़ने की आपको क्या जरूरत है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आंदोलन करो, लेकिन छात्रों के लिए आंदोलन करो। छात्रों को कैसी शिक्षा नीति मिलनी चाहिए, कैसे परीक्षा होनी चाहिए और क्या कारण हैं। उसके लिए आंदोलन करो। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्हें आंदोलन करने की जरूरत नहीं है।’

केंद्रीय मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव किया है। उन्होंने कहा, ‘…ज्ञानेश कुमार ने जो 13 करोड़ वोट काटे हैं। वो वोट ऐसे हैं, 6 करोड़ ऐसे हैं जिनका स्थानांतरण हो गया है। मतलब एक जगह से दूसरी जगह नौकरी बिजनेस के लिए गए हैं। ऐसे लोगों का काटा है। 1 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनका नाम दो जगहों पर है। उनमें एक नाम काटा है। …3 करोड़ लोग लापता हैं।’

रामदास आठवले ने कहा, ‘इसलिए वोट चोरी के संबंध में जिस तरह राहुल गांधी बोल रहे हैं। मेरा सवाल राहुल गांधी जी से है कि तुम जहां से चुनकर आए, वहां हमारा वोट चोरी हुई है। तुम्हारे लोग 42 से 99 हो गए हैं। मतलब हमारा वोट चोरी हो गया है, ऐसा बोलेंगे क्या। इसलिए लोकतंत्र में जब आने के साथ कांग्रेस को सत्ता मिली है, तब आप वोट चोरी करते थे क्या।’

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

उन्होंने कहा, ‘जब हमारी सरकार आई और लोगों ने वोट दिया इसलिए आई है। इसलिए मुझे लगता है कि चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने का आंदोलन बेबुनियाद है। जानबूझकर अराजकता को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं और लोगों को तकलीफ दे रहे हैं।’

3 अक्तूबर को आठवले ने कहा था, ‘अभिजीत दीपके ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में गलत बयान दिया है। वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस के बारे में भी बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्हें इस तरह के बयान देना बंद कर देना चाहिए। नहीं तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’

सोमवार को राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होने के आसार हैं। एक ओर जहां कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। साथ ही देशभर से कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया है। वहीं, सीजेपी भी सुबह 10 बजे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगने पुलिस स्टेशन जाने वाली है। सीजेपी का कहना है कि अगर 24 घंटे में समय नहीं दिया जाता है, तो खुद आंदोलन के जगह और समय का ऐलान कर देगी।

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News