भास्कर न्यूज| जहानाबाद
अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित कुंवर विजय चौधरी के आवास पर डॉ. अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज को संगठित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल चौधरी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में शिवकुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष, सुरेश चौधरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, विजय कुमार चौधरी, सच्चिदानंद चौधरी को उपाध्यक्ष, रामलखन चौधरी को जिला सचिव, नन्हकदेव चौधरी को कोषाध्यक्ष, नीलकमल चौधरी, कुंवर विजय चौधरी को महासचिव, राजकुमार निराला को प्रवक्ता, दीपक कुमार चौधरी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.