Shardiye Navratri 2026: सुबह 4 बजे से मंदिरों में कतारें! मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति में डूबा देश! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 12-10-26 08:26
Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देशभर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. भक्त सुबह चार बजे से ही माता के दर्शन और पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे हैं और चारों ओर भक्ति का माहौल नजर आ रहा है.
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि मां की पूजा करने से भक्तों को तप, त्याग, संयम और धैर्य की प्रेरणा मिलती है. यही वजह है कि सुबह से ही श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा कर रहे हैं. माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त उन्हें अक्षत, सिंदूर, धूप और प्रसाद अर्पित कर रहे हैं. इसके साथ ही मां के मंत्रों का जाप कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है. ऐसे में कई श्रद्धालु सफेद फूल लेकर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से चमकेगी कुंभ राशि वालों की किस्मत, बिगड़े काम बनेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News