Chaibasa News:
गुवा । ग्राम तिरिलपोसी में सोमवार को नारायण बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के मुंडा के कार्यों एवं कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान मुंडा बृजमोहन बांकिरा अपने निजी कार्यों एवं व्यस्तताओं के कारण गांव के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस मुद्दे पर ग्राम सभा के सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श किया। गांव के हित और सामुदायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बृजमोहन बांकिरा को पद से मुक्त कर नए मुंडा का चयन करने पर सहमति बनी।ग्राम सभा में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से गोमाय गुड़िया को नए मुंडा तथा सिंघा जतरमा को डाकुआ के रूप में चयनित किया गया। इसके अलावा ग्राम सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में नंदू सुंडी, अजय गुड़िया, मोरनसिंह बोदरा, मनोज गुड़िया, मोरनसिंह बांकिरा, पातोर गागराई और जानुमसिंह गागराई का भी चयन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा ग्राम सभा की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सनिका चेरोवा, महती गुड़िया, सानिका गागराई, लक्ष्मण बोदरा, सोम मेलगांडी और बागुन बांकिरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play