Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की सातनपट्टी पंचायत अंतर्गत ढाढ़ा सामुदायिक भवन में सोमवार को फीडिंग इंडिया की ओर से कोसी बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित 50 परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में राशन और स्वच्छता से संबंधित सामान शामिल हैं, जो करीब 14 दिनों तक उपयोगी होंगे। फीडिंग इंडिया की आपातकालीन सेवा के लीडर तेजस के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि फीडिंग इंडिया की ओर से प्रतिदिन करीब 150 बच्चों को निःशुल्क भोजन और शाम का नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है।
बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संगठन की ओर से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरण की पहल की गई है। राहत सामग्री से परिवारों को अगले करीब 14 दिनों तक सहायता मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर समाजसेवी अरुण सिंह, संजय यादव, आमोद सिंह, मनीष सिंह, संतोष ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play