Sahibganj News: साहिबगंज। मंडल कारा में 16 बंदी इस बार नवरात्र व्रत कर रहा है। इनमें 12 पुरूष व चार महिला बंदी है। जेल प्रशासन की ओर से इन बंदियों के लिए जैल मैनुअल के तहत फल आदि की अलग से व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक कोई बंदी अपने खिलाफ दर्ज केस से मुक्ति पाने के लिए तो कोई बंदी घर-परिवार में खुशहाली के लिए नवरात्र व्रत कर रहे हैं। जेल अधीक्षक परमेश्वर भगत ने रविवार को बताया कि शारीदय नवरात्र पर मंडल कारा में कुल 16 बंदी नवरात्र व्रत कर रहे हैं। ये बंदी सुबह-शाम अपने-अपने बैरेक में पूजा अर्चना करते हैं।
इनके लिए दूसरे बंदियों से अलग भोजन की व्यवस्था की गई है। व्रत चलने तक इन बंदियों को ये सुविधा दी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play