'मनोज तिवारी, ये कौन-सी बीमारी', सांसद की बेटी रीति तिवारी का सुनील पाल ने उड़ाया मजाक, Video – Aaj Tak

Feedback
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के लिए बिग बॉस 20 अपनी पहचान बनाने और टैलेंट को दिखाने का एक सुनहरा मौका था. लेकिन अपने बर्ताव और खराब गेम के चलते उन्होंने ये मौका गंवा दिया. बेहद कम समय में ही वो शो से बाहर आ गईं. रीति को इस दौरान भयंकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.
रीति पर सुनील पाल का तंज
सलमान खान के शो पर रीति तिवारी का बड़ा मजाक उड़ाया गया है. लोगों ने उनके गाना गाने के अंदाज को भी ट्रोल किया है. मनोज तिवारी की बेटी को लेकर अब कॉमेडियन सुनील पाल ने भी कुछ कमेंट किया है. वो भी रीति का मजाक उड़ाते और उनके बोलने के अंदाज पर तंज कसते हुए नजर आए हैं. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
एक इवेंट में सुनील पाल पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान रीति तिवारी के बिग बॉस शो में जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने रीति के लिए अपने अंदाज में कहा- अरे भइया समाज जिनकी वजह से जा रहा है बिग लॉस में, उन छपरियों को आप स्टार बना रहे हैं बिग बॉस में. 
सुनील पाल ने आगे रीति तिवारी के एक गाने को गाते हुए उनपर तंज कसने की कोशिश की. उन्होंने मनोज तिवारी के लिए कहा कि ये कौन-सी बीमारी है. कॉमेडियन के बयान पर लोगों की तरफ से अलग-अलग रिएक्शन भी देखने मिले हैं. कई लोगों ने उनके अंदाज को पसंद किया, तो वहीं कुछ उन्हें चेतावनी भी दे रहे हैं. 
A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी की बात करें, तो वो पेशे से एक पॉप स्टार हैं. जब वो शो में थीं, तब उनकी पर्सनल लाइफ अचानक सुर्खियों में आ गई थी. एक पंजाबी सिंगर ने उनके सौतेले पिता होने का दावा किया था. उनका दावा था कि रीति की मां ने उनसे शादी की थी. सिंगर के बयान से काफी सनसनी भी मची. मगर शो से बाहर आने के बाद, रीति ने उनके किए हुए दावों को खारिज किया और लीगल एक्शन का खुलासा किया. 
मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से 1999 में हुई थी. उनकी बेटी रीति साल 2001 में जन्मी थीं. भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद की पहली शादी साल 2012 में टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की. उनसे आज उन्हें एक और बेटी सानविका है, जो पांच साल की हैं. फिलहाल मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि के साथ कलर्स टीवी के शो पति पत्नी और पंगा 2 में नजर आ रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News