Lucknow News: बहराइच : बालक को मौत के घाट उतारने के बाद तेंदुए का अधेड़ पर हमला – Hindustan

Lucknow News: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के जंगल से सटे मंझरा के मजरे बढ़ैयापुरवा में मंगलवार सुबह लगभग सात बजे धान के खेत में गए अधेड़ पर आक्रामक तेंदुए ने छलांग लगाकर हमला किया। अधेड़ ने तेंदुए से अपने आप को बचाया। लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इसी तेंदुए ने सोमवार रात इसी गांव में बालक रोहित को जबड़े में दबोच मार डाला था। एक सप्ताह में तेंदुए का यह लोगों पर चौथा हमला है। जबकि दो सप्ताह से सक्रिय तेंदुआ तमाम मवेशियों व कुत्ते मार चुका है। मंगलवार सुबह फिर हमले की जानकारी पर वन महकमे की टीम पहुंची और जायजा लेकर चली गई ।

मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा रेंज जंगल से लगे मंझरा के बढ़ैयापुरवा निवासी महंत यादव (53) पुत्र गुरू प्यारे मंगलवार सुबह सात बजे पश्चिम दिशा स्थित अपने धान के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान आक्रामक तेंदुए ने उन पर छलांग भर हमला कर दिया। महंत ने अपनी जगह से पैंतरा बदल कूद कर जान बचाई। इसी दौरान लोग हांका लगाते दौड़े तो तेंदुआ भाग कर लुप्त हो गया। सोमवार रात ही इसी तेंदुए ने रोहित (9) पुत्र रमेश यादव को जबड़े में दबोच गन्ने के खेत में मार दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ ने सोमवार की शाम जहां रोहित पर पर हमला किया था। शनिवार शाम साईकिल सवार मंझरा के मजरे दौंबा गांव निवासी मुन्नी लाल (35) पुत्र राम आधार पर हमला कर दिया था। उसकी जान तो बच गई थी। कपड़े फट गए थे। लोगों के हांका लगाकर दौड़ने पर जान बची थी। यही नही बुधवार शाम दौंवा निवासी कल्लू (55) जो गोंद में डेढ़ वर्ष की बेटी लिए जा रहे थे। उनसे बेटी छीनने को हमला किए जाने पर ग्रामीणों ने हांका लगा दौड़ लगा उन्हे बचाया था। मंगलवार सुबह तेंदुआ के फिर हमले की सूचना पर ककरहा रेंजर केके सिंह वन महकमे की टीम के साथ पहुंचे। गांव में बालक की मौत से आक्रोश के मद्देनजर कुछ समय बाद टीम वापस चली गई।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News