Amit Shah Big Statement: “आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”, अमित शाह का दो टूक संदेश! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 13-10-26 14:43
Amit Shah Big Statement: भारत में पहली BIMSTEC गृह मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी को गौरव और सौभाग्य का विषय बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सहयोग, सामूहिक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयासों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि BIMSTEC क्षेत्रीय एकीकरण और आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सामूहिक सुरक्षा के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है. भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और हमेशा शांति, सह-अस्तित्व तथा मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहा है.
अमित शाह ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण करने या प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं रखा. भारत सभी देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 अप्रैल 2025 को बैंकॉक में आयोजित छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में दिए गए वक्तव्य का भी उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने BIMSTEC को समावेशी विकास और सुरक्षा का एक मॉडल बताया था.
ये भी पढ़ें- Breaking News : देर रात Nitin Nabin से मिले CM Nayab Saini… इन मुद्दों पर की चर्चा
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News