काउंसलिंग से सुलझे पारिवारिक विवाद, 3 दंपती फिर साथ रहने के लिए राजी हुए – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | सादुलपुर
पारिवारिक विवादों में जहां रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं, वहीं पुलिस की समझाइश और संवाद की पहल नई उम्मीद बनकर सामने आई है। राजगढ़ पुलिस ने महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से काउंसलिंग के जरिए तीन परिवारों के बीच चल रहे विवादों का समाधान करवाकर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी किया।
पुलिस की इस पहल से तीन परिवारों में एक बार फिर नई शुरुआत की राह खुली है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर एएसपी रिछपाल सिंह के सुपरविजन व एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में यह पहल की गई। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र राजगढ़ की काउंसलर नीलम व कलावती के सहयोग से एएसआई धूप सिंह ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी और समझाइश से विवाद सुलझाया।
जानकारी के अनुसार विभा का करीब आठ माह पहले पति रवि कुमार से विवाद हो गया था। वह अपने पिता के पास राजगढ़ रहने लगी और दहेज प्रताड़ना संबंधी परिवाद पेश किया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए। दूसरे मामले में पूजा पत्नी राहुल सांसी निवासी राजगढ़ ने ससुराल पक्ष द्वारा परेशान करने का परिवाद दिया था। पुलिस और काउंसलर की समझाइश से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। पूजा ने आगे कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र पेश किया।
इसी तरह सीमा ने पति लक्ष्मी नारायण व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने, मारपीट करने और नशे के कारण विवाद होने के आरोप लगाए थे। समझाइश के बाद लक्ष्मीनारायण ने नशा नहीं करने की शपथ ली। सीमा ने राजीनामे ने पति व बच्चों के साथ नए सिरे से जीवन शुरू करने पर सहमति जताई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News