Deoria News: लिव इन रिलेशनशिप में में रहे दो वर्ष, अब शादी से किया इनकार – Hindustan

Deoria News: महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दो वर्ष तक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद युवक ने अब शादी करने से इन्कार कर दिया है। साथ ही महिला के साथ मारपीट भी मुंबई में की गई। इस मामले में पीड़िता ने मुंबई के पेल्हार थाने में केस दर्ज कराया है। केस को सलेमपुर कोतवाली पुलिस के लिए स्थानान्तरित कर दिया गया है। केस आते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला की पहले शादी हो चुकी थी। इस बीच उसका संपर्क मईल थाना क्षेत्र के एक युवक से हो गया।
युवक उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे काफी नजदीक हो गया। इसके बाद दोनों सलेमपुर उपनगर के एक वार्ड में किराये के कमरे में लिव इन रिलेशन में भी रहे। इसके बाद दोनों मुंबई के नाला सोपारा स्थित पेल्हार थाना क्षेत्र में रहने लगे। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़िता ने युवक से शादी करने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। रविवार दोपहर भी शादी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी करने से इन्कार करते हुए महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने मुंबई के पेल्हार थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मुंबई पुलिस ने मईल थाना क्षेत्र के बरठा निवासी सोनू गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही अब मुकदमा सलेमपुर कोतवाली के लिए स्थानान्तरित कर दिया गया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस मुंबई में दर्ज हुआ था। मुकदमा जांच के लिए यहां आ गया है। प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News