Yuvraj Singh
Date: 14-10-26 16:59
UP Police Constable Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर समेत विभिन्न श्रेणियों में कुल 32,679 पदों को भरा जाना है. बोर्ड ने अलग-अलग श्रेणियों की मेरिट सूची जारी की है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
ऐसे चेक सकते हैं रिजल्ट
28.80 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नवंबर 2025 में अधिसूचना जारी की गई थी. आवेदन प्रक्रिया के दौरान बोर्ड को करीब 28.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे. इसके बाद 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा छह पालियों में संपन्न हुई, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण यह भर्ती प्रदेश की प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल रही.
बोर्ड ने फाइनल मेरिट सूची तैयार करने में लिखित परीक्षा के अंकों के साथ दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़े निर्धारित मानकों को ध्यान में रखा है. विभिन्न चरणों में सफल अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर पदों के अनुसार अंतिम मेरिट तैयार की गई है. उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी की मेरिट सूची में नाम और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं.
नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे नॉर्मलाइज्ड स्कोर
फाइनल रिजल्ट जारी करने के साथ ही UPPRPB ने बताया है कि लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर नवंबर 2026 के तीसरे सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इन अंकों को देखने की प्रक्रिया के बारे में अलग से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नवीनतम अपडेट, मेरिट सूची और नॉर्मलाइज्ड स्कोर से जुड़ी जानकारी के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: ‘दो बेटियां हैं, फांसी मत दीजिए…’, मुस्कान के वकील ने कोर्ट में लगाई गुहार, आज होगा सजा का ऐलान!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें