नवरात्र में आशीर्वाद नहीं, भारत की हर जानकारी देगी ये 'देवी'; जानें क्या-क्या करेगी 'अवतार' – Hindustan

नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपना नया डिजिटल अवतार ‘देवी’ लॉन्च कर दिया है। ये देवी आपको आशीर्वाद तो नहीं देगी, लेकिन भारत से जुड़ी हर जानकारी देगी। यह अवतार भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए बनाया गया है। अब लोग संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश और वाणिज्य दूतावास से जुड़ी तमाम जानकारियां आसानी से और तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। दूतावास का मकसद है कि भारत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक जल्दी और सरल भाषा में पहुंचे।
भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूतावास का यह एआई अवतार नवरात्र और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है। दूतावास ने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि हमें फॉलो करें और देवी को हेलो कहें।
‘देवी’ शब्द भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों में दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से दूतावास ने इस नाम को चुना। नाम से स्थानीय लोगों को भी यह अवतार आसानी से समझ आ सकेगा और उत्सव के माहौल से भी जुड़ाव बना रहेगा। हालांकि इस ‘देवी’ की भूमिका आधुनिक है। यह दैवीय आशीर्वाद नहीं देगी। इसकी जगह यह लोगों को संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, बिजनेस और निवेश के अवसरों के बारे में सही और अपडेटेड जानकारी देगी। साथ ही वाणिज्य दूतावास से जुड़ी जरूरी अपडेट भी उपलब्ध कराएगी।
दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश के अवसर और वाणिज्य दूतावास संबंधी अपडेट, ये सभी अब आपके और करीब! भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी कहानियां और जानकारियां आप तक पहुंचा रहे हैं। जानकार रहें, जुड़े रहें!
बताया जा रहा है कि इस पहल का मकसद भारत और भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। इसमें इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोग और वे इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं, जो भारत की यात्रा या यहां की संभावनाओं में दिलचस्पी रखते हैं।
भारतीय दूतावास के मुताबिक, इंडोनेशिया में भारतीय मूल के लगभग 1 लाख 30 हजार लोग और करीब 15 हजार अनिवासी भारतीय (NRI) रहते हैं। इनमें से ज्यादातर चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, इंजीनियर और अन्य पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े हैं।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News