भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी (SSB) ने भारतीय सामान की तस्करी कर रहे 9 भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। उनके पास से 4 मोटरसाइकिल, 5 साइकिल, कपड़े, हार्डवेयर और अन्य सामान जब्त किया गया। यह कार्यवाही समवाय रमपुरवा 79 बीओपी बर्दिया को मिली गुप्त सूचना के बाद हुई।
70वीं बटालियन के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कमांडर उपेंद्र कुमार मिश्रा और बीओपी कमांडर दिलीप सिंह को इसकी जानकारी दी गई। दिलीप सिंह ने अपने साथ 4 जवानों (मूलराज, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार सिंह) के साथ सीमा स्तंभ संख्या 692 के पास नाका लगाया।
थोड़ी देर बाद कुछ लोग सामान ले जाते दिखे, जिन्हें नाकेबंदी कर पकड़ लिया गया। बरामद किए गए लोगों और सामान को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा को सौंप दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.