बैतूल में आज निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात: रात 8 बजे मंदिर से होगी शुरुआत; रामलीला मैदान में श्रीराम… – Dainik Bhaskar

बैतूल गंज स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार शाम भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकलेगी। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति 69वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव के तहत इसे आयोजित कर रही है। बारात रात 8 बजे श्री कृष्ण मंदिर से शुरू होगी।
गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात माता मंदिर और पेट्रोल पंप होते हुए सांकेतिक जनकपुरी पहुंचेगी। यहां रीवा के श्री गणेश रामलीला मंडल के कलाकार भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह मंचन करेंगे।
जनक के दरबार में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा इससे पहले बुधवार रात धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। राजा जनक के दरबार में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा। धनुष टूटते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद सीता ने श्रीराम को वरमाला पहनाई।
धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम पहुंचे। लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद हुआ, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों ने प्रसंग को अच्छे से प्रस्तुत किया। मंचन के बाद परशुराम सेना बैतूल के सदस्यों धर्मेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, चैतन्य पारीक, त्रिशूल शर्मा और कुणाल शर्मा ने भगवान परशुराम के स्वरूप का स्वागत किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News