लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- हमारा फोकस युवाओं पर – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क और हवाई संपर्क बेहतर होगा, बिजली की सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा और पानी की उपलब्धता बढ़ेगी. 
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख की प्रगति और विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है. उन्होंने परियोजनाओं के लिए लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए इन्हें पूरा करने में जुटे इंजीनियरों, श्रमिकों, स्थानीय लोगों और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों की सराहना की. PM मोदी ने कहा,  “हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है. यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिले, नई तकनीक सीखने के अवसर मिलें और उन्हें इन सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े. इसी उद्देश्य से लेह में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है.
आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज़ डिजिटल की न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरें करते हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. राजनीति, चुनाव, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं. करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.
Mail Id- ashutoshsingh0218@gmail.com
X- https://x.com/ashupratap18 
Facebook- https://www.facebook.com/share/1FBaHxEvc6/
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News