Feedback
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान फेक न्यूज, फेक वीडियो, भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक कुख्यात एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर कर दिया गया है. ये अकाउंट Anushi Tiwari Indian के नाम से भारत में चल रहा था. इस अकाउंट से धडल्ले से बेसिर पैर की बातें और अत्यंत भड़काऊ कंटेट पोस्ट किए जा रहे थे.
इसी अकाउंट से कांग्रेस प्रोटेस्ट के दौरान 2019 के पुराने वीडियो को अपलोड करके फेक न्यूज फैलाया गया था कि दिल्ली पुलिस ने गोली चलाई है और इसमें राहुल गांधी घायल हुए हैं.
इसके अलावा इस अकाउंट ने पोस्ट किया था कि दिल्ली में पुलिस की फायरिंग में 13 लोग मारे गए है.
ब्रिक्स समिट के दौरान भी इस अकाउंट से कई फेक न्यूज फैलाया गया था.
दिल्ली पुलिस लगातार इस अकाउंट से किए गए पोस्ट का फैक्ट चेक कर रही थी. बावजूद इसके इस अकाउंट से पोस्ट हो ही रहा था. इस अकाउंट का बायो चेक करने पर पाया गया कि ये अकाउंट पाकिस्तान बेस्ड है. इस अकाउंट का खुलासा आजतक ने किया था. दिल्ली पुलिस ने आजतक से बातचीत में कहा कि इस अकाउंट से फेक वीडियो, फेक सूचनाएं जारी की जा रही थी.
कई लोग इन सूचनाओं को सही मानकर इसे सर्कुलेट कर रहे थे.
आखिरकार भारत सरकार की पहल पर इस अकाउंट को बैन कर दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर कई पाकिस्तानी अकाउंट हैं. जल्द ही सभी अकाउंट को भारत में बैन किया जाएगा.
जांच में पता चला कि यह पाकिस्तान से संचालित फर्जी अकाउंट है. इस अकाउंट का साइनअप कंट्री पीके (पाकिस्तान) दिखता है. बायो में “Indian by birth”, “INC” और “Rahul Gandhi Leader” लिखा है, लेकिन यह भारत-विरोधी प्रचार और फेक न्यूज का काम करता था.
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पाकिस्तानी हैंडल सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू