US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है – ABP News

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की भारत ने निंदा की. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के ऑरोरा इलाके में स्थित मंदिर पर हमले की खबर बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इस साजिश के पीछे जिस तरह की नफरती, नस्लवादी और भारत विरोधी मानसिकता सामने आई है, वह बहुत परेशान करने वाली है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अमेरिका के इलिनॉय राज्य में ऑरोरा इलाके के एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर की जाने वाली गोलीबारी की साजिश की खबरों से भारत बहुत चिंतित है.’ उन्होंने इस साजिश को बेहद परेशान करने वाला बताया और कहा कि इसमें हिंदू धर्म और भारतीयों के खिलाफ जिस तरह की नस्लवादी सोच और हिंसा की बात सामने आई है, वह चिंताजनक है.
अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा इलाके में स्थित एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, पैलेटाइन इलाके के रहने वाले अलेक्जेंड्रोस पापोरकिस नाम के इस युवक के पास से जांच के दौरान एक नफरती लेटर बरामद हुआ है. इसमें व्हाइट सुप्रीमेसी की विचारधारा के साथ-साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने जैसी बातें लिखी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर गोलीबारी की इस साजिश को नाकाम करते हुए आरोपी को पकड़ा.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News