'हर आतंकी हरकत का देंगे और भी कड़ा जवाब…', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 15-10-26 17:25
नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों को लेकर भारत ने अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (गुरुवार को) कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आगे कोई भी आतंकवादी हरकत होने पर और भी कड़ा जवाब देंगे. राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि भले ही भारत की सांस्कृतिक परंपरा सह-अस्तित्व, बातचीत और विवादों के शांति से समाधान का समर्थन करती है, लेकिन शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराना हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए.
ऑपरेशन सिंदूर से बदली भारत की रणनीति
बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक महज मिलिट्री ऑपरेशन नहीं थे, ये भारत की स्ट्रैटेजी में आए एक बड़े बदलाव को भी दिखाता है. भारत अब केवल कूटनीतिक निंदा करने की जगह, आतंकवाद को उसकी जड़ से समाप्त करने के लिए सक्रिय कदम भी उठा रहा है.’
आतंकियों की शेल्फ लाइफ पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि 2014 से, अधिकतर आतंकवादियों की ‘शेल्फ लाइफ’ घटकर 1 साल से भी कम हो गई है. सुरक्षा बल उन्हें भारत के विरुद्ध हथियार उठाने के 1 साल के भीतर ही खत्म कर देते हैं. इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने शांति बनाए रखने के लिए शक्ति और क्षमता, दोनों को जरूरी बताया है. राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि हमारा देश शांति चाहता है, लेकिन वह जंग के लिए भी पूरी तरह तैयार है, क्योंकि भारत की रक्षा के लिए कभी-कभी युद्ध जरूरी हो जाता है.
शांति की बात, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता अडिग है, फिर भी हम किसी भी चैलेंज का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमारा टारगेट एक ऐसा भारत बनाना है जो शांति की वकालत तो करे, लेकिन साथ ही सिक्योरिटी के मामले में पूरी तरह से सतर्क रहे. अपनी संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हो.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News