Gaya News: आज दुर्गाबाड़ी में पष्ठी पूजन के बाद शुरू होगा माता का दर्शन-पूजन – Hindustan

Gaya News: शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी परवान पर है। पंडाल से लेकर सजावट में पूजा समितियां जुटी हैं। पूंजा पंडालों में सप्तमी पूजन के बाद माता के दर्शन शुरू हो जाएंगे। दुर्गाबाड़ी, बंगाली कॉलोनी व नाज कोठी में शुक्रवार को महापष्ठी की पूजा होगी। पष्ठी यानी शुक्रवार को ही बांग्ला शैली में पारंपरिक तरीके से पूजा के बाद महादेवी दुर्गे के दर्शन-पूजन शुरू हो जाएंगे। बंगाली समाज के लोगों की भीड़ माता के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी। गया दुर्गाबाटी समिति के बैनर तले शनिवार से (पष्टमी) से लेकर मंगलवार (दशमी) तक मां देवी के दर्शन-पूजन का दौर चलता रहेगा। दर्शन-पूजन को बंगालियों के अलावा अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शारदीय महापूजा में कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूजनोत्सव को लेकर दुर्गाबाड़ी की जबर्दस्त सजावट की गई। कृत्रिम फूलों के साथ रंग-बिरंगे बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। पांच दिवसीय पूजनोत्सव में शहर के बंगाली समाज के करीब 150 परिवार शामिल होंगे।

19 की सुबह 7.26 से 8.14 बजे तक संधि पूजा

दुर्गाबाटी पूजा समिति की सचिव सुष्मिता बोस व मीडिया प्रभारी विश्वदीप चौधरी ने बताया कि महापष्ठी 16 अक्तूबर से पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। पूजन बाद माता के पट खुल जाएंगे। अष्टमी और नवमीं के मिलन के समय पर संधि पूजा होती है। इस बार 19 अक्तूबर की सुबह 7.26 बजे से शुरू होकर 8.14 बजे तक संधि पूजा होगी। 20 अक्तूबर को महानवमी पूजा के बाद कुमारी पूजा होगी। इसके बाद पुष्पांजलि, प्रसाद और तब हवन होगा। दोपहर में भोग आरती होगी। 21 अक्तूबर की शाम चार बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलेगी। इस बार महिलाओं की टोली भी शामिल होगी। प्रतिमा विसर्जन के बाद दुर्गाबाड़ी में लौटकर सिंदूर खेला होगा। इसमें बंगाली समाज की महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए सिंदूर की होली खेलेंगी। विश्वशांति की कामना लिए शांति मार्जना होगाी। सचिव सुष्मिता बोस ने बताया कि सप्तमी को इस बार बच्चे भक्ति कार्यक्रम पेश करेंगे।

माता की पूजा करने और भोग बनाने वाले पश्चिम बंगाल से आए

सचिव सुष्मिता बोस ने बताया कि इस बार भी बांग्ला शैली में पूरे विधान के साथ पूजन व माता का प्रसाद बनेगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व स्थली नवदीप से आशीष आचार्य पुजारी व सहायक पुजारी सतीश आचार्य आए हैं। पूर्व स्थली से आए रत्न चौधरी व उनके सहयोगी माता का भोग बना रहे हैं। पंचमी गुरुवार से ही दुर्गाबाड़ी का माहौल उत्सवी हो गया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News