Chakradharpur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि एवं डांडिया उत्सव – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर में शुक्रवार को नवरात्रि एवं डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यालय परिसर भक्तिमय और उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के चित्र, पोर्ट्रेट और स्केच बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, नवरात्रि और नवदुर्गा के महत्व पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।विद्यालय

के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा और उप-प्रधानाचार्या राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके सफल संचालन में सीनियर अकादमिक इंचार्ज सोमू चौधरी, जूनियर अकादमिक इंचार्ज अनीता आचार्य और अनुशासन प्रभारी रूपाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और रचनात्मकता की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ कला, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना था।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News