Deoria News: कलाकारों ने प्रस्तुत की देश के बदलाव की झलक – Hindustan

Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा की ओर से भागलपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम भारत की नमो गाथा विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में हुए बदलाव और विकास कार्यों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। बरेली से आई विशेष कलाकारों की टीम ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कलाकारों ने स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया और राम मंदिर जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। नाटक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों में भारत की बदली तस्वीर को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली टीम में आकांक्षा, ताबिला, आशीष, कृष्णा, पारस, नीलकमल, इमदाद, विष्णु, रामगोपाल, विपिन, रामगंगवार शामिल रहे।
इस दौरान भाजपा के शेषनाथ तिवारी, आलोक सिंह, शिवशंकर जायसवाल, अली चौधरी, दीनबंधु सिंह, इंद्रदेव साहनी, कन्हैया लाल, रणविजय सिंह सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News