सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। शांति भंग करने के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए दीपके को शांति बनाए रखने के बॉन्ड पर साइन करवाने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहा किए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट पर एक शाहरुख खान की एक तस्वीर पोस्ट कर जेल के अनुभव को साझा किया। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में आशुतोष रांका और सौरभ दास की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अब दो भाइयों की रिहाई का इंतजार है।’ दूसरी तरफ, बच्चों के ऊपर इंटरनेट इस्तेमाल पर बैन लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कहा गया कि हर व्यक्ति की तरह बच्चों को भी इंटरनेट तक पहुंचने का अधिकार है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। शुक्रवार को शांति भंग करने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभिजीत दीपके को शनिवार को कोर्ट ने सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। रिहा किए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट पर शाहरुख खान की तस्वीर शेयर करते हुए अपने मन की बात साझा की। इसक बाद उन्होंने एक और पोस्ट के जरिए जल्दी ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को रिहा किए जाने की उम्मीद जताई। पढ़ें पूरी खबर…
बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल करने पर बैन लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत की तरफ से कहा गया कि हर व्यक्ति की तरह बच्चों को भी इंटरनेट तक पहुंचने और इसका इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार है। बच्चों की उम्र चाहें जो भी हो, उन्हें इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। अदालत ने बच्चों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल के अच्छे पहलू की तरफ ध्यान देते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक लगाने से बच्चों की स्वतंत्रता और निजता प्रभावित हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को बेंगलुरु में बड़ा बयान दिया। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “कुछ बाहरी ताकतों की वजह से कुछ अनचाही और दुर्भाग्यपूर्ण हालात अपने साथ अनिश्चितता की भावना लेकर आए और कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि यह मौका शायद वैसा न हो जैसा हमने उम्मीद की थी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अक्सर सोचते हैं कि कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। इसके लिए न सिर्फ कानूनों और मिसालों पर महारत चाहिए, बल्कि जो सही है उसे बचाने की हिम्मत और उन आवाजों को सुनने की विनम्रता भी चाहिए जिन्हें अक्सर सुना नहीं जाता। पढ़ें पूरी खबर…
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बिहार में जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक और बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार की हमेशा से मदद करते आए हैं, बाढ़-मोकामा से वह नीतीश को लूट के या जैसे भी 3 लाख वोट देते थे। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने इस मामले पर जेडीयू को निशाने पर ले लिया है। रोहिणी ने नीतीश के चहेते विधायक अनंत सिंह कैमरे पर वोट लूटने की बात कबूल रहे हैं। इससे तथाकथित सुशासन और नैतिकता की हवा निकल गई है। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर देश छोड़ने का दबाव!
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में बंद है। शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ने उनके समर्थकों की एक मात्र सरकार को भी भंग कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता महमूद खान अचकजई ने दावा किया है कि इमरान खान के ऊपर देश को छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play