UP News Today LIVE: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, बड़ौत में हो रहे निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा – Jansatta

UP Latest Breaking News Today LIVE Updates: महाकुंभ का आज 16वां दिन है। जहां अब तक करीब 15 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज और मेला क्षेत्र की ओर पहुंच रही है। स्नान करने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए शासन ने 10 जिलों के डीएम और एसपी को विशेष जिम्मेदारी दी है। बीते रविवार और सोमवार को करीब 3 करोड़ भक्तों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन करीब 5 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकते हैं।
वहीं बागपत के बड़ौत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने की वजह से 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पिछले दो दिनों में करीब 3 करोड़ भक्त डुबकी लगा चुके हैं।
बागपत के बड़ौत में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने की वजह से 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News