आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 28 जनवरी 2024: आज ओडिशा और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 38वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे वे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड में इसके रजत जयंती वर्ष के दौरान इसका आयोजन किया जा रहा है और 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा।
अन्य बड़ी खबरें
राहुल गांधी दिल्ली में करेंगे दो रैलियां: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं। इसी बीच आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि मंगलवार को वह पटपड़गंज और ओखला निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। जैन ने यह भी कहा कि पार्टी पंजाब में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ कैंडल मार्च भी निकालेगी।
ताहिर हुसैन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच मंगलवार को पूर्व पार्षद और फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें राजधानी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की गई है। 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने बंटा हुआ फैसला दिया था। इसके बाद ताहिर हुसैन को अंतरिम जमानत नहीं मिल पाई थी।
देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टोयोटा प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया और उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आमंत्रित किया।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पिछले साल दर्ज एक आतंकी साजिश मामले के सिलसिले में कश्मीर में छह स्थानों पर तलाशी ले रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधिमंडल से मिले, जिसमें विभाग महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी शामिल थे। टोयोटा ने भारत में तकनीकी नौकरियों के लिए युवाओं के प्रशिक्षण में अपनी पहलों पर प्रकाश डाला और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में एक मजबूत राज्य मध्य प्रदेश के साथ व्यापार संबंधों के मूल्यांकन में रुचि व्यक्त की।
एक व्यक्ति जिसके रिश्तेदारों को बचाया जा रहा है ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि करीब 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जब मैं अस्पताल गया तो मुझे मेरा भाई नहीं मिला, इसलिए मैं यहां आया। मैं पिछली रात से यहां हूं लेकिन मेरे भाई को अभी तक बचाया नहीं जा सका है। मेरे दो रिश्तेदार यहां फंसे हुए हैं।
पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि महाकुंभ सनातन का गौरव है। त्रिवेणी में पवित्र स्नान के साथ हम खुशहाली और सांसारिक तथा पारलौकिक दुखों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। सभी को इस पर्व का आनंद लेना चाहिए और आंतरिक शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News