ओडिशा के बहरामपुर में दो सिर और एक धड़ के साथ जन्में दुर्लभ जुड़वां बच्चों की जन्म के एक सप्ताह बाद मौत हो गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन जन्म से संबंधी परेशानियों की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। इनका जन्म 11 अक्तूबर को सिजेरियन डिलेवरी से हुआ था। बच्चों की मां एक 22 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर है। उसका यह पहला प्रसव था।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डाइसेफेलिक पैरापैगस’ नामक दुर्लभ स्थिति से पीड़ित इन बच्चों को बचाने की कोशिश की गई थी। एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अधीक्षक सुदीपा दास ने कहा, ”डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शनिवार को उनकी मौत हो गई।”
क्या होता है डाइसेफेलिक पैरापैगस- डाइसेफेलिक पैरापैगस जुड़े हुए जुड़वां बच्चों का एक दुर्लभ प्रकार है, जिसमें दो सिर एक ही शरीर से जुड़े होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे मामले लगभग हर 3 लाख जन्म में से किसी एक में देखने को मिलते हैं और इनके जीवित बचने की संभावना बहुत कम होती है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख मानस रंजन डैश ने कहा, “स्वास्थ्य की जटिल स्थिति के बावजूद, हमने उन्हें जीवित रखने के लिए सर्जरी करने की कोशिश की। लेकिन यह संभव नहीं हो सका, क्योंकि जन्म के एक दिन बाद ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।” उन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञों की तमाम कोशिशों के बावजूद, ये जुड़वां बच्चे केवल एक हफ्ते तक ही जीवित रह सके। जन्म के समय इन बच्चों का वजन 2.25 किलोग्राम था। इनके दो सिर और दो गर्दनें थीं, लेकिन धड़ एक ही था और रीढ़ की हड्डी दो थीं, जबकि इनका दिल और लिवर एक ही था, और इनके पास हाथों और पैरों की एक-एक जोड़ी थी।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के माता-पिता कंधमाल जिले के एक दूरदराज गांव के रहने वाले हैं। वह दिहाड़ी मजदूर हैं। ऐसे में सिजेरियन तरीके से जब ऐसी हालत में बच्चे पैदा हुए, तो वह सदमें में आ गए। बाद में बच्चों की मौत के बाद उन्होंने शव को लेने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में गंजम जिला प्रशासन के हस्तक्षेफ और अधिकारियों द्वारा दंपत्ति को समझाने के बाद शनिवार देर शाम वह शव को लेकर पैतृक गांव रवाना हो गए।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play