Meerut News: बलकटी और कुल्हाड़ी से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल, Meerut Hindi News – Hindustan

Meerut News: मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोती गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों के साथ बलकटी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक धारदार हथियार लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रामपुर मोती निवासी राजकुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पांच लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, बलकटी तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक मारपीट के दौरान नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोगों ने हमलावरों से बचने के लिए घर के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर घर में भी घुस आए और मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर राजकुमार, आसिंद्र उर्फ कालू, आकाश, अतुल और निखिल उर्फ चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है।
शॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News