Deoria News: एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा – Hindustan

Deoria News: देवरिया। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एसपी अभिजित आर शंकर ने रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उन्होंने हनुमान मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूजा आयोजकों से संवाद किया और निर्देश दिए।एसपी ने आयोजकों को पंडाल में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने व पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बनाए रखने एवं महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News