Deoria News: लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली परिसर में रविवार को अर्दली रूम आयोजित की गई। एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने सर्किल के थाना रुद्रपुर, मदनपुर, एकौना एवं गौरीबाजार थाने के विवेचना की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं की थानावार एवं विवेचकवार समीक्षा की गई।इस दौरान 60 से 90 दिवस, 3 से 6 माह, 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष तथा 2 वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। एएसपी ने प्रत्येक प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई, विवेचना की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने के कारणों एवं शेष कार्रवाई के संबंध में चर्चा की तथा निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि हर प्रकरण की विवेचना निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ की जाए। साक्ष्य संकलन, संबंधित व्यक्तियों के बयान तथा अन्य जरूरी कार्रवाई समय से पूरी करें और लंबित विवेचनाओं का विधिसम्मत, गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण किया जाए। अधिक समय से लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News