Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सारंडा में शुक्रवार की रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई। भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय की सक्रियता से चोरों को मौके से भागना पड़ा। हालांकि, चोर अपनी पल्सर बाइक, मोबाइल, टोपी और गमछा घटनास्थल पर ही छोड़ गए। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद कुछ चोर सारंडा में चोरी करने की फिराक में थे। इसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल फोन कर ओपी प्रभारी को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को मौके पर पहुंचता देख चोर अपनी पल्सर बाइक, मोबाइल, टोपी और गमछा छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से उक्त सामान बरामद किया। ओपी प्रभारी ने बताया कि चोरों का मोबाइल घटनास्थल पर छूट गया है। मोबाइल के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद बाइक और अन्य सामान सरिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play