भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर लिया है। बीते महीने होंडा एक्टिवा को कुल 3,52,271 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 48.19 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यानी सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 2,37,716 यूनिट्स का था। इस दौरान कुल बिक्री में एक्टिवा की हिस्सेदारी अकेले 41.82 पर्सेंट रही। आइए जानते हैं पिछले महीने देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर रहा। जुपिटर ने सितंबर 2026 में 8.87 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,54,725 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 0.43 पर्सेंट की मामूली सालाना गिरावट दर्ज करते हुए कुल 71,928 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस आईक्यूब रहा। टीवीएस iQube ने इस दौरान 47.05 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 45,320 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 38.73 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 42,394 यूनिट्स की बिक्री की।
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर हीरो डेस्टिनी 125 रही, जिसने 92.33 पर्सेंट की तगड़ी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 41,839 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर युवाओं की पहली पसंद टीवीएस एनटॉर्क ने कब्जा किया। एनटॉर्क ने इस दौरान 44.24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 47,955 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा डियो रहा। डियो ने 22.37 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 29,160 यूनिट्स बेचीं। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा रहा। विडा ने 88.28 पर्सेंट की बढ़त के साथ 28,862 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर सुजुकी बर्गमैन रहा। बर्गमैन ने 1.47 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद 27,839 यूनिट्स बेचीं।
अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो सितंबर 2026 में टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 32.47 पर्सेंट बढ़कर 8,42,293 यूनिट्स तक पहुंच गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 6,35,860 यूनिट्स था।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play