Badaun News: जिला अस्पताल के गेट पर ई रिक्शा वालों ने फिर लगाया जाम – Hindustan

Badaun News:

जिला अस्पताल के गेट पर ई रिक्शा वाले आए दिन जाम लगा रहे हैं। वह अस्पताल गेट से लेकर आधी सड़क तक बेतरतीब तरीके से अपने ई रिक्शा को खड़ा रखते हैं, इस वजह से वहां से गुजरने वाले वाहन चालक ई रिक्शा वालों को हटवाते हैं, लेकिन वह नहीं हटते हैं। इस वजह से वहां दोपहर तक कई बार जाम लगता है। जाम की सूचना यातायात निरीक्षक को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने की वजह से वह ई रिक्शा चालक बेखौफ तरीके से यहां अवैध स्टैंड बनाए हुए हैं। बात अस्पताल प्रबंधन की करें तो उनका कहना है कि अस्पताल गेट से अंदर ही गार्डों को वाहन सही खड़े कराने का जिम्मा है। अस्पताल गेट से बाहर उनकी जिम्मेदारी तय नहीं है।

सोमवार को सुबह से ही ई रिक्शा चालक अस्पताल में आने वाले लोगों को छोड़ने आते रहे और वह वहां से जाने के बजाए अस्पताल से आने वाले लोगों को फिर से छोड़ने के फेर में खड़े रहे। एक के बाद एक कुछ ही समय में तमाम ई रिक्शा वहां खड़े हो गए। उन्होंने अस्पताल गेट को पूरी तरह से घेर लिया। इसके बाद वहां जाम लगने लगा।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

दिन में कई बार जाम लगा इसके बाद भी वहां से ई रिक्शा वालों को हटवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। देखते जाम आंबेडकर पार्क के उस पार और उधर रजिस्ट्री गेट तक लग गया। इस बीच कई बार जिला अस्पताल में आने वाली एंबुलेंस भी फंसीं। दोपहर तक कई बार जाम लगता रहा और राहगीरों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा, लेकिन यातायात पुलिस की ओर से जाम खुलवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस संबंध में टीआई मनोज वर्मा का कहना है कि अस्पताल गेट पर जाम की शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही वहां अभियान चलाकर गेट पर खड़े होने वाले ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News