बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। इंदौर में 121 फीट, भोपाल में 105 फीट और उज्जैन में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए दशहरा उत्सव समितियों ने पुतलों को
वहीं उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी चांदी की पालकी में दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां शमी वृक्ष का पूजन होगा। सवारी मार्ग पर 1 लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी और ड्रोन से पालकी पर 500 किलो फूल बरसाए जाएंगे।
उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) आज दशहरे के मौके पर एमपी के सभी जिलों में रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए जाएंगे।
भोपाल में 18 मैदानों पर होगा रावण दहन
भोपाल में कोलार हिंदू उत्सव समिति की ओर से 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जयपुर के कलाकारों ने यह पुतला तैयार किया है। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने में करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
मंबूरी मैदान में 101 फीट और कलियासोत ग्राउंड में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। वहीं, टीटी नगर दशहरा मैदान में 55 फीट और बिट्टन मार्केट में 53 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा।
कोलार और छोला में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। दशहरे के अवसर पर प्रदेश के शस्त्रागारों में शस्त्र पूजा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित प्रदेश सरकार के मंत्री शस्त्र पूजन करेंगे।
इन 18 मैदानों पर होगा रावण दहन बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, विट्ठल मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड।
बांके बिहारी मंदिर से निकलेगा पारंपरिक चल समारोह
भोपाल में छोला दशहरा मैदान पर रावण दहन से पहले मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से पारंपरिक चल समारोह निकलेगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक, चल समारोह विभिन्न मार्गों से होते हुए घोड़ा नक्कास के रास्ते छोला दशहरा मैदान पहुंचेगा।
इसमें करीब 10 झांकियां, बैंड, शहनाई, पुलिस बैंड, ढुलढुल घोड़ी और आदिवासी टोली आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मैदान में रात करीब 9 बजे रावण दहन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी शामिल होने की संभावना है।
रावण दहन के वीडियो पर ज्यादा व्यूज लाने वाले इन्फ्लुएंसर को इनाम
भोपाल के राजेंद्र नगर में श्रीराम जानकी हिंदू उत्सव समिति 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। समिति के आयोजक विक्की ठाकुर ने बताया कि दशहरा महोत्सव में रामलीला मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले का आयोजन होगा।
समिति वीडियो एडिटर और इन्फ्लुएंसर को भी पुरस्कृत करेगी। रावण दहन के वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज और लाइक्स लाने वाले इन्फ्लुएंसर को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
शस्त्र पूजन के साथ होगा शौर्य प्रदर्शन
दशहरे पर पुलिस लाइन के अलावा सामाजिक संगठनों, अखाड़ों और मंदिरों में शस्त्र पूजन किया जाएगा। करणी सेना की ओर से सेमरा के एकतापुरी दशहरा मैदान में शस्त्र पूजन के साथ शौर्य प्रदर्शन होगा।
प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था की ओर से होशंगाबाद रोड स्थित भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में महा राजपूत समाज की ओर से पारंपरिक शस्त्र पूजन होगा। इन आयोजनों की शुरुआत मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की आराधना के साथ की जाएगी।
बड़े शहरों में रावण दहन
इन जिलों में भी बड़े स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.