Siwan News आग की लपटों के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद, मकान में फंसे आठ लोगो को निकाला – Hindustan

Siwan News Writing नीरज पाठक, सीवान। शहर के पी देवी मोड़ पर सोमवार की शाम आग की विकराल लपटों के बीच आठ जिंदगियों को सुरक्षित बचाने की चुनौती थी। नीचे एसी रिपेयरिंग की दुकान धू-धूकर जल रही थी और उसके ऊपर स्थित मकान में एक परिवार के आठ सदस्य फंसे हुए थे। चारों ओर उठती आग की लपटों और धुएं के बीच परिवार की सुरक्षा प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई। ऐसे मुश्किल हालात में जिला प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मकान में फंसे सभी आठ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत और बचाव की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रविवार की शाम करीब सात बजे दुकान में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग की भयावहता बढ़ने के साथ ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के ऊपर मकान में परिवार के सदस्यों के मौजूद होने की जानकारी के बाद प्रशासन और राहत दल की चुनौती और बढ़ गई। एक ओर आग को फैलने से रोकना था, तो दूसरी ओर मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना जरूरी था। जिला प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाकर सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आठ लोगों की सुरक्षा बनी पहली प्राथमिकता आग की लपटों के बीच मकान में फंसे परिवार को सुरक्षित निकालना इस घटना का सबसे संवेदनशील पहलू रहा। आग बुझाने के साथ ही प्रशासन की टीम ने लोगों की जान बचाने पर विशेष ध्यान दिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से परिवार के आठों सदस्यों की जान बच गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मकान में रह रहे सभी आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पांच घंटे तक आग से जूझते रहे अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दुकान में एसी की मरम्मत से संबंधित सामान रखे होने के कारण आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एसी में इस्तेमाल होने वाले एक कंप्रेसर के फटने से तेज आवाज हुई। इससे घटनास्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, अग्निशमन कर्मी लगातार अभियान में जुटे रहे। रात करीब 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग के कारणों और नुकसान का आकलन जारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से पानी पहुंचाकर आग बुझाई गई। विभाग की टीम दुकान के मालिक और संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल अग्निकांड में हुई आर्थिक क्षति का आकलन नहीं हो सका है। दशहरा मेले के बीच जुटी भीड़, यातायात प्रभावित दशहरा मेले के दौरान शहर के व्यस्त इलाके में आग लगने से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। तरवारा मोड़ से बबुनिया मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भीड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू रखने में मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रांजल और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझने और मकान में फंसे सभी आठ लोगों के सुरक्षित निकलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News