'होर्मुज में तनाव के लिए अमेरिका जिम्मेदार', अराघची ने कूटनीति पर दिया जोर – AajTak

Feedback
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ सोमवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में असुरक्षा और तनाव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. 
अराघची ने क्षेत्रीय देशों से साझा सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में काम करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों की मौजूदगी के बिना क्षेत्र के देशों को मिलकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करते हुए इसे सही कदम बताया. 
अराघची ने कहा, ‘हम ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करते हैं जो विदेशी ताकतों की मौजूदगी के बिना, क्षेत्र के भीतर से ही सुरक्षा सुनिश्चित करे. हम इसे एक सही कदम मानते हैं.’
 
इससे पहले अराघची ट्रंप की चेतावनियों पर भी पलटवार कर चुके हैं. उन्होंने वाशिंगटन को ईरान के साथ एक और सैन्य टकराव से बचने की चेतावनी दी. अराघची ने कहा कि पिछली बार जब अमेरिका ने ईरान को ‘काम पूरा करने’ (यानी काम तमाम करने) की धमकी दी थी, तब ईरान और मजबूत होकर उभरा था. 
यह भी पढ़ें: ईरान या हूती, किसका डर? अमेरिका ने 11 अरब मुल्कों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पिछली बार जब आपने ‘काम पूरा करने’ की कोशिश की थी तो ईरान और भी मजबूत होकर उभरा. क्या आप फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं? आइए. लेकिन सावधान रहें, हमारे भी कुछ काम अधूरे पड़े हैं.’
ईरानी विदेश मंत्री ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि नेतन्याहू अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जेल जाने से बचने के लिए अमेरिका को एक और जंग में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News