Rashmi Singh
Date: 20-10-26 15:42
Amit Shah Punjab Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हत्या का शिकार हुए विक्रमजीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी. अमित शाह की इस मुलाकात को पंजाब में नशे के खिलाफ जारी मुहिम के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
गुरदासपुर में अमित शाह की विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. बताया गया है कि विक्रमजीत सिंह की हत्या नशे के विरोध में आवाज उठाने के चलते कर दी गई थी. गृह मंत्री ने उनके परिजनों से बातचीत की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया.
ये भी पढ़ें- Mohan Bhagwat on Hindu Rashtra: हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत का बड़ा ऐलान! | Big Announcement
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें