Bareily News: शादी में गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी – Hindustan

Bareily News: सिरौली। नगर के मोहल्ला प्यास में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला प्यास के धर्मपाल ने बताया कि सोमवार को उनके तहेरे भाई के घर पर शादी थी। परिवार के सभी लोग शाम को शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद जब वे वापस लौटे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे चार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। नगर सिरौली में पिछले दो महीनों में कई चोरियां हो चुकी हैं। कस्बा इंचार्ज श्री पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जल्द ही जांच कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।फोटो05- सिरौली में एक मकान में हुई चोरी की जांच करती पुलिस।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News