क्या हिंदू भी कर सकते हैं मक्का-मदीना में कारोबार? यहां जानिए जवाब – Zee News Hindi

Saudi Arab News: सऊदी अरब में दस साल पहले जनवरी 2015 में 90 वर्षीय राजा अब्दुल्ला अस्पताल में आखिरी सांस गिन रहे थे. उनके बाद सौतेले भाई सलमान राजा बनने वाले थे और सलमान के पसंदीदा बेटे मोहम्मद बिन सलमान सऊदी की बेहतरी में अपनी अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे थे. उसी समय मोहम्मद बिन सलमान (MBS) महज 29 साल की उम्र में क्राउन प्रिंस बन गए.
Trending Photos
Makka Madina Saudi Arab and Hindu: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने रियल एस्टेट कारोबार में पैसा लगाने के लिए विदेशी कंपनियों को इजाजत दी है. यह फैसला MBS ने अपने ‘विजन 2030’ के तहत लिया. 2015 में वह क्राउन प्रिंस बने. तब उन्होंने अगले 15 साल में सऊदी अरब की ऑयल बेस्ड इकॉनमी को अन्य सेक्टर्स/दूसरे बिजनेस पिलर्स पर शिफ्ट करने का फैसला किया था. एक इस्लामिक देश के लिए ये टारगेट फैसला आसान न था, पर धुन और इरादों के पक्के MBS पूरी ताकत से अपना मकसद पूरा करने की दिशा में जुटे हैं. 

मजबूत इकॉनमी का एक दशक

21वीं सदी की शुरुआत के डेढ़ दशक यानी 2015 तक सऊदी अरब की पहचान मुस्लिमों के पवित्र धार्मिक स्थल मक्का-मदीना और तेल संपदा से भरपूर धनवान देश के रूप में थी. वहां के कानून सख्त थे, विदेशियों को उनका पालन करने में दिक्कत होती थी. गलती पर कड़ी सजा मिलती थी. लिहाजा ऐसे देश जहां विदेशी रईस अपनी सुविधा के मुताबिक जीवन यापन न कर सकते हों, वहां की इकॉनमी को नए पिलर पर ले जाना आसान नहीं था. 

क्या हिंदू कर सकेंगे मक्का-मदीना में कारोबार?
हिंदुओं का मक्का-मदीना में जाना वर्जित है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विजन 2030 के तहत सऊदी सरकार के हालिया फैसला लागू होने के बाद क्या हिंदू अब मक्का-मदीना में कारोबार कर सकेंगे? दरअसल सऊदी के नियम सख्त हैं इसलिए विदेशी लोग अक्सर सऊदी अरब जाने में कतराते थे. नए कानून के मुताबिक दूसरे देशों के लोग अब पवित्र मक्का और मदीना में रियल एस्टेट (स्थिर संपत्ति) का कारोबार कर सकते हैं.

सऊदी अरब मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक कैपिटल अथॉरिटी के ऐलान में इस बात पर फोकस किया गया है कि दूसरे देशों के लोग कारोबार करते हुए कानून के मुताबिक काम करेंगे. बेंच मार्क रूल की बात करें तो मक्का और मदीना में विदेशी मूल के लोग और विदेशी संस्थान कंपनी के कुल शेयरों में 49 फीसदी से ज्यादा निवेश नहीं कर सकेंगी.
ये भी पढ़ें- भेष बदलकर परिवार का खात्मा, धारदार कटर से 3 मासूमों के टुकड़े-टुकड़े और 3 राज्यों में सर्च; रूह कंपा देगी मिस्ट्री
विजन 2030?
क्राउन प्रिंस के विजन उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स की बात करें तो MBS चाहते है कि सऊदी में ज्यादा से ज्यादा सैलानी आएं. विजन 2030 के तहत क्राउन प्रिंस ने यह तय किया है कि वो बिजनेस एनवायरमेंट में सुधार करके कुछ बदलाव करेंगे. इससे इकोनॉमी बूस्ट होने के साथ सऊदी में रोजगार के नए अवसर यानी नौकरियां पैदा होंगी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News