ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को चिंता जताई है। पार्टी की तरफ से इसको लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। गौरतलब है कि बीते रोज दिल्ली पुलिस के सूत्र ने बताया कि पंजाब पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को वापिस बुला लिया है।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को MHA की तरफ से Z श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, लेकिन केजरीवाल के थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके बाद भी आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
24 Jan 2025 08:41 PM (IST)
सांसद विजयसाई रेड्डी ने राजनीति से लिया सन्यास, कल देंगे राज्यसभा में त्यागपत्र
वाईएसआरसीपी सांसद विजयसाई रेड्डी ने राजनीति से ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा ” मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। मैं कल 25 जनवरी, 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। मैं किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरा इस्तीफा किसी पद/पद, लाभ या आर्थिक लाभ के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है। मुझ पर कोई दबाव, जबरदस्ती या अनुचित प्रभाव नहीं है।
24 Jan 2025 08:15 PM (IST)
JPC से निलंबित सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा, 27 जनवरी की बैठक स्थगित करने की मांग
जेपीसी से निलंबित 10 सासंदो ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में विपक्षी ने 27 जनवरी को बैठक स्थगित करने की मांग की है। बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद समिति ने बनर्जी-ओवैसी सहित 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
24 Jan 2025 07:05 PM (IST)
ओलंपियन बॉक्सर व भाजपा नेता विजेंद्र सिंह ने लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की
हरियाणा के रहने वाले ओलंपियन बॉक्सर व भाजपा नेता विजेंद्र सिंह ने पटना में लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की है। गौरतलब है कि हालही में विजेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है।
24 Jan 2025 06:45 PM (IST)
गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएगी दिल्ली मेट्रो
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह 3 बजे से मिलनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से यह कदम लोगों को समय पर कर्तव्य पथ तक पहुंचने और गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनने को लेकर उठाया गया है।
24 Jan 2025 04:29 PM (IST)
जो पैसे बांट रहा है वो गद्दार है, ऐसे लोगों को वोट मत देनाः केजरीवाल
दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पैसे बांट रहा है वो गद्दार है। ऐसे लोगों को वोट मत देना।
24 Jan 2025 04:17 PM (IST)
अमूल दूध एक रुपया प्रति लीटर सस्ता हुआ
अमूल दूध कंपनी ने दूध की कीमत घटाने का ऐलान किया है। कंपनी प्रति लीटर 1 रुपये कम किया है। हलांकि किस प्रकार के दूध को लेकर यह ऐलान किया गया है। यह स्पष्ट नहीं है।
24 Jan 2025 03:17 PM (IST)
…उन्होंने FIR कियो तो हमने सरेंडर किया, बेऊर जेल जाते हुए बोले अनंत सिंह
पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह को गया जिले के बेऊर जेल में रखा जाएगा। पुलिस वैन में बैठते हुए अनंत सिंह ने सरेंडर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होंने FIR किया तो हमने सरेंडर कर दिया।