Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। बंजरिया और नरसुआ के बीच बहने वाली बहगुल नदी में डूबे ग्रामीण अनिल कुमार का शव बुधवार की शाम एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। हादसे के तीन दिन बाद शव मिल पाया है। बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। बंजरिया निवासी अनिल कुमार सोमवार को मजदूरी करके कर घर लौट रहा था। नदी पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन नदी में पानी का जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी थी। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम करीब पांच बजे मृतक अनिल का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव घटना से लगभग एक किलो मीटर दूर आम के घाट के पास मिला है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा है। उनके तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था l
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
फोटो संख्या 03
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play