'पता नहीं दलेर मेहंदी ने कौन सा नशा किया था, उनका मेडिकल थोड़ी करता', बोले मंत्री उनियाल, बॉलीवुड के सपोर्ट पर कसा तंज! – AajTak

Feedback
उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में आयोजित मां कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर बवाल मचा हुआ है. सिंगर के स्टेज पर लिप सिंक किए जाने की आशंका के बाद दर्शकों ने नाराजगी जताई थी. हालातों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हस्तक्षेप किया. इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
मंत्री सुबोध उनियाल ने विवाद पर आज तक संग बातचीत में अपनी बात रखते हुए कहा कि दलेर मेहंदी देश के बड़े और लोकप्रिय गायक हैं. इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. लेकिन जब मंच पर ऐसा लगा कि वो लाइव गाने के बजाय केवल लिप सिंक कर रहे हैं, तो दर्शकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. उनियाल ने कहा कि वो स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में दर्शकों की नाराजगी को देखते हुए उन्होंने एंकर को बुलाकर अपनी बात रखी.
सुबोध उनियाल का दलेर मेहंदी पर तंज
मंत्री के अनुसार, उन्होंने एंकर से कहा, हम लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को सुनने नहीं आए हैं. उनको यहां पर परफॉर्म करना चाहिए. ऐसा लग रहा था कि पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक चल रहा था. सभी लोग सिर्फ लिप्सिंग कर रहे थे. ऐसी स्थिति में मैंने एक बार कहा- भाई ऐसा नहीं चलेगा. आपका बहुत बड़ा नाम है. आपको नाम की गरिमा रखनी चाहिए. आपको बुलाया गया है यहां पर परफॉर्म करें, उनके मुंह से बोला नहीं जा रहा था, ना वो चल पा रहे थे, पूरी दुनिया ने वीडियो देखी है. मुझे लगा कि वो नशे के प्रभाव में हैं. अब वो नशा किस चीज का है? इतने बड़े आर्टिस्ट का मैं मेडिकल तो नहीं करता. दलेर मेहंदी किस चीज के नशे में थे ये मैं कह नहीं सकता. 
दलेर मेहंदी विवाद पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रखा अपना पक्ष उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े नाम और बड़े गायक हैं, इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। उन्हें लगा कि दलेर मेहंदी लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि और मेला कमेटी का सदस्य होने के नाते उन पर लोगों की ओर से यह दबाव था कि वे इस बारे में सवाल करें। उन्होंने एंकर से कहा कि लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में दलेर मेहंदी को खुद गाना चाहिए। बाद में एंकर ने उन्हें बताया कि सभी संगीतकारों को निर्देश दिया गया था कि वे केवल हाथों से एक्शन करते रहें और गाना चलता रहे।
”मुझसे बाद में बोला गया कि उनकी तबीयत खराब थी इसलिए वो चल नहीं पा रहे थे. बोल नहीं पा रहे थे. इतने बड़े कलाकार की तबीयत खराब थी तो जनता को पहले बता देना चाहिए था. किसी को उन्होंने बताया नहीं, शो के लिए मना कर देना चाहिए था. पूरा पैसा मैंने पहले ही 35 लाख खाते में डाल दिया था, जब पूरा पैसा डाला तो कहा कि होटल का भी भेज दीजिए. मैंने वो भी दिया. मेरा उनको व्यक्तिगत ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, ऐसी स्थिति में बड़े कलाकारों को अपनी ग्रेविटी का ध्यान रखना चाहिए. तबीयत ठीक नहीं थी तो नहीं आना चाहिए. एक घंटा होने बाद जब लोगों को लगा कि वो गा नहीं रहे थे. तब मुझे प्रतिनिधि होने के नाते मंच पर जाना पड़ा, कलाकारों का सम्मान बना रहे इसलिए कलाकारों को यथा नाम वथा काम करना चाहिए.”
मंत्री उनियाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा है, उन्हें ठेस पहुंचाने की कोई मनसा नहीं थी. वो बड़ा नाम थे. इसलिए उनको बुलाया था. मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर उनके पक्ष में बॉलीवुड या अन्य लोग आ रहे हैं तो वो उनके मित्र, यार हैं. वो बड़ा नाम हैं. उन्होंने सिंगर सुनंदा शर्मा को भी शो में बुलाया था. लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने पूरा पैसा वापस दिया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News