गाजियाबाद /क्रॉसिंग रिपब्लिक। क्रॉसिंग रिपब्लिक दुर्गा पूजा पंडाल में आज विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक सिंदूर खेला बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नारी शक्ति थीम पर सजे इस पंडाल में सिंदूर खेला मुख्य आकर्षण रहा।
लाल और सफेद साड़ियों में सजी सैकड़ों विवाहित महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया, उनकी मांग भरी और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल बोलो दुर्गा माई की जय के जयकारों से गूंज उठा।
महिलाओं के चेहरे पर जहां सिंदूर खेला की खुशी थी, वहीं मां की विदाई का भावुक पल भी साफ दिखाई दे रहा था। एक-दूसरे के गालों पर प्यार से सिंदूर के थापे लगाते हुए महिलाओं ने इस परंपरा को बखूबी निभाया। यह दृश्य बंगाल की समृद्ध संस्कृति और नारी एकता का सुंदर प्रतीक बन गया।
आयोजन समिति ने बताया कि सिंदूर खेला केवल एक रस्म नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच प्रेम, एकता और शक्ति का प्रतीक है। इसके साथ ही क्रॉसिंग रिपब्लिक में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।
इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play