Bhagalpur News: पूर्णिया: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस – Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार रेलखंड के सतडोब के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई नीलमणि माथुर, मुफस्सिल थाना के एसआई शत्रुघ्न कुमार और एएसआई संजीव पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के हाथ और कलाई पर टैटू बना हुआ है जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News