पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल जनवरी में भारत में होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट विश्व कप में खेलने के लिये अपनी 50 प्लस उम्र की टीम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने श्रीलंका में पिछले साल हुआ टूर्नामेंट जीता था लेकिन इस बार बोर्ड ने पाकिस्तान वेटरंस क्रिकेट संघ को बता दिया है कि उन्हें भारत में खेलने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत में पाकिस्तान की टीम को भेजना से मना कर दिया है।
पीवीसीए के प्रमुख फवाद एजाज ने कहा ,” हमने आयोजकों को बता दिया है कि हम टूर्नामेंट से नाम वापिस ले रहे हैं । वे विकल्प की व्यवस्था कर सकते हैं ।’ उन्होंने कहा कि आयोजकों और मेजबान देश ने उन्हें टीम वीजा और उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था जिसके बाद पीसीबी और विदेश तथा गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी गई।
फवाद ने कहा कि पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने उन्हें बताया कि भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भी हाल ही में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया था जिसके बाद बांग्लादेश को शामिल किया गया। दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों की वजह से भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी या एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में खेलते हैं, वो भी ज्यादातर न्यूट्रल वेन्यू पर इनके मुकाबले होते हैं।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play