बर्लिन, एजेंसी। भारत का बड़ा और तेजी से बढ़ता घरेलू बाजार, मजबूत आर्थिक बुनियाद और अनुकूल नीतिगत माहौल जर्मनी की कंपनियों के लिए निवेश के आकर्षक अवसर उपलब्ध कराता है। उद्योग मंडल फिक्की ने बुधवार को यह बात कही। फिक्की के महासचिव अनंत स्वरूप ने कहा कि जर्मनी की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता, सटीक इंजीनियरिंग और नवाचार की क्षमताएं भारत के बड़े बाजार, कुशल कार्यबल और प्रतिस्पर्धी लागत के साथ बेहतर तालमेल रखती हैं। उन्होंने कहा कि भारत का बड़ा और बढ़ता घरेलू बाजार, मजबूत आर्थिक बुनियाद, विस्तारित बुनियादी ढांचा और अनुकूल नीतिगत माहौल जर्मन कंपनियों के लिए निवेश का आकर्षक अवसर प्रस्तुत करते हैं।स्वरूप
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बर्लिन में हैं। गोयल आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी पहुंचे हैं और उनके साथ कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है। मंत्री नीदरलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे। भारत और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस समझौते पर दिसंबर में हस्ताक्षर होने और अगले साल इसके लागू होने की संभावना है। जर्मनी और नीदरलैंड यूरोपीय संघ के सदस्य हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play