Badaun News: बदायूं। दो सांड़ की लड़ाई के दौरान ई-रिक्शा से टक्कर हो गई, जिससे सवारियों से भरा रिक्शा पलट गया। अचानक हुए हादसे से उसमें बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने रिक्शे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई। उझानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों लड़ते हुए सवारियों से भरे ई-रिक्शा से टकरा गए। टक्कर इतनी अचानक हुई कि चालक रिक्शे को संभाल नहीं पाया और वह पलट गया। हादसे के बाद रिक्शे में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
आसपास मौजूद राहगीर मदद के लिए दौड़े और रिक्शे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में सड़क पर दोनों सांडों को लड़ते और ई-रिक्शा से टकराते देखा जा सकता है।नगर की सड़कों और बाजारों में सांड़ का घूमना लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इनके आपस में लड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। व्यस्त मार्गों पर सांड़ की मौजूदगी से हादसे की आशंका रहती है, खासकर ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सांड़ को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play